केरल विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Posted On:- 2026-09-20




तिरुअनंतपुरम(वीएनएस)।केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन ने इन पाबंदियों को अलोकतांत्रिक बताते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक मसौदा है जिसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।
केरल विश्वविद्यालय छात्र आचार संहिता नियमावली के मसौदे में प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर विरोध बढ़ गया है। मसौदे में परिसर और संबद्ध कॉलेजों में राजनीतिक गतिविधियों को सीमित करने का प्रस्ताव है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नियमों को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और न ही इन्हें लागू किया गया है। वाम-समर्थक ‘केरल विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन’ के सदस्यों के अनुसार, विश्वविद्यालय सिंडिकेट ने हाल में इन मसौदा नियमों पर विचार किया।
इन नियमों में छात्र संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन, धरना, नए सदस्य बनाना, दीवारों पर पोस्टर और नारे लिखना, चंदा इकट्ठा करना, राजनीतिक हस्तियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करना और ऑनलाइन चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने जैसी बातें शामिल हैं। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि मसौदे में विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रस्तावित नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार देने की बात कही गई है। इसमें निलंबन जैसी कार्रवाई भी शामिल है।उन्होंने कहा कि हिंसक गतिविधियों में शामिल छात्रों को एक साल के निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। प्रस्तावित दंड में छात्रों पर 5,000 रुपये, राजनीतिक संगठनों पर 10,000 रुपये और बार-बार उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। बकाया जुर्माने को देय राशि माना जाएगा और इसके कारण राजस्व वसूली तथा संभावित रूप से संपत्ति कुर्क की जा सकती है।
साथ ही, परीक्षा के नतीजे रोके जा सकते हैं और ‘भारतीय न्याय संहिता’ व ‘सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम’ के तहत आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है। ‘केरल विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन’ ने इन प्रस्तावित नियमों का विरोध किया है। उनका कहना है कि ये नियम परिसर में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश हैं और अलोकतांत्रिक हैं।यूनियन ने कहा है कि अगर ये नियम लागू किए गए तो वे प्रदर्शन करेंगे। उनका आरोप है कि ऐसी पाबंदियों से संगठनात्मक गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी कम हो जाएगी। केरल विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार रेशमी आर ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभी सिर्फ एक मसौदा तैयार किया गया है और इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।



Related News
thumb

निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर कांग्रेस क...

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...


thumb

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर, जानें कैसे हुआ ए...

वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...


thumb

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...


thumb

जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टि...

भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...


thumb

राहुल गांधी पर सीएम योगी का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा और वसुधैव कुटुंबकम में बसती है। उन्होंने कहा कि सन...