शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियों का निर्माण करते हैं : विधायक दीपेश साहू

Posted On:- 2026-09-19




बेरला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सेवानिवृत्त और उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेमेतरा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 1993 से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट शिक्षकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, अतिविशिष्ट अतिथि शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने की।

इस अवसर पर दीपेश साहू ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। शिक्षा व्यवस्था की आत्मा शिक्षक होती  है। एक शिक्षक का छोटा सा मार्गदर्शन विद्यार्थी का पूरा जीवन बदल देता है। उन्होंने कहा कि 1993 से निरंतर चल रहा यह सम्मान समारोह बेरला की शिक्षा के प्रति सम्मान की जीवंत परंपरा है। उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री नहीं, शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पकार हैं।

विधायक दीपेश साहू ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष माधुरी परगनिहा, नगर पंचायत अध्यक्ष विशालराज देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिय...

छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे ...


thumb

संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: नेताम

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला के माध्यम से रायगढ़ घराने की पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पह...


thumb

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर...

यहां करीब 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। नागरिकों के बैठने एवं विश्राम के लिए निर्धारित स्थान, बच्चों के लिए प्ले-इक्वीपमेंट, स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए ...


thumb

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब त...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अग्र महाकुंभ हमारी सामूहिक चेतना, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित...


thumb

1-2 बकरियों से शुरू किया सफर, बकरी पालन से अब तक 5-6 लाख रुपये की श...

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आधार बन सकता है। सरगुजा जिले के ...