बच्चों की कल्पना में दिखा 'मेरे सपनों का भारत'

Posted On:- 2026-09-19




बेमेतरा (वीएनएस)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम मानपुर के शासकीय प्राथमिक शाला में 'मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

विद्यालय के  बच्चों ने स्वच्छ भारत, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों को अपनी पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और देश के प्रति उनकी सकारात्मक सोच देखने को मिला।

बच्चों के चित्रों में डिजिटल इंडिया, हरित भारत, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत की जो तस्वीर उभरी, वह 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करती है।इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रधान पाठिका सरिता चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सरपंच खपरी-मानपुर चुन्नू निषाद, उपसरपंच मिटो गायकवाड़, शिक्षक संजय मस्तके, बाला राम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पालकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिय...

छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे ...


thumb

संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: नेताम

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला के माध्यम से रायगढ़ घराने की पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पह...


thumb

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर...

यहां करीब 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। नागरिकों के बैठने एवं विश्राम के लिए निर्धारित स्थान, बच्चों के लिए प्ले-इक्वीपमेंट, स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए ...


thumb

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब त...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अग्र महाकुंभ हमारी सामूहिक चेतना, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित...


thumb

1-2 बकरियों से शुरू किया सफर, बकरी पालन से अब तक 5-6 लाख रुपये की श...

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आधार बन सकता है। सरगुजा जिले के ...