उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना, विकसित भारत-2047, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं अपने सपनों के भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और भविष्य के भारत की कल्पना को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। उन्होंने देश के विकास में युवाओं एवं विद्यार्थियों की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया और विद्यालय परिवार एवं समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक संपन्न किया। न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सहभागिता एवं सामाजिक अपनत्व की भावना को बढ़ावा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर को आयोजित ’मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी भी विद्यालयों में लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत को रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा और विचारों को व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...
कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...
कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...
अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...
प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...