प्रवासित परिवारों की घर वापसी और पुनर्वास को लेकर प्रशासन ने तेज की पहल

Posted On:- 2026-09-17




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों से वर्षों पूर्व आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की ओर प्रवासित हुए परिवारों की घर वापसी एवं पुनर्वास को लेकर प्रशासन द्वारा पहल तेज कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार प्रवासित परिवारों की जानकारी जुटाने, उनसे संपर्क स्थापित करने तथा वापस लौटने के इच्छुक परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 

इसी क्रम में ग्राम पंचायत दुगेली के माडका पारा में प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रवासित परिवार से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसडीएम दंतेवाड़ा मनीष कुमार बघेल, तहसीलदार भादूराम धनकर एवं ग्राम पंचायत दुगेली की पटवारी अनिता मांडवी ने माडका पारा निवासी माटा कर्मा के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से चर्चा की।

वर्ष 2005 से तेलंगाना में रह रहे अर्जुन कर्मा की ली जानकारी : 

अधिकारियों ने परिवार से बातचीत के दौरान उनके भाई अर्जुन कर्मा के संबंध में जानकारी ली। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अर्जुन कर्मा वर्ष 2005 से तेलंगाना में रह रहे हैं। प्रशासनिक टीम ने उनके वर्तमान निवास, मूल गांव से संबंध तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ लौटकर रहने की इच्छा सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिवार को प्रवासित परिवारों की घर वापसी एवं पुनर्वास के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक पहुंच बनाकर उनकी वास्तविक स्थिति, आवश्यकताओं एवं वापस लौटने की इच्छा के आधार पर आगे की प्रक्रिया निर्धारित करना है।

ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा सर्वे : 

ज्ञात हो कि बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित सर्वे करने, प्रवासित परिवारों की जानकारी अद्यतन रखने तथा वापस लौटने वाले परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रवासित परिवारों की जानकारी एकत्रित कर उनसे संपर्क किया जा रहा है, ताकि इच्छुक परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनकी घर वापसी एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।



Related News
thumb

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा ...

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत रामगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मा...


thumb

तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रूपए जारी : ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री लोकार्पण एवं भूमिपू...


thumb

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को नमन कर विश्वविख्यात कथाव्य...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6 में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।


thumb

मुख्यमंत्री साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जयंती स्टेडियम हेलीपैड में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भिलाई प्रवास पर जयंती स्टेडियम स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत ...