दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Posted On:- 2026-09-17




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी
आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।

दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दीपावली के त्योहार के लिए 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक छुट्टी घोषित की गई है। यानी दीपावली पर भी स्कूल 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

दिसंबर में शीतकालीन अवकाश
वर्ष के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन छुट्टी मिलेगी। 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक स्कूलों में 5 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा।

पिछले सत्र में 18 दिनों की थी छुट्टी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश दिया गया था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक 6 दिन, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक 6 दिन और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर 2025 तक 6 दिनों का था।

इस तरह पिछले सत्र के मुकाबले वर्ष 2026 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।



Related News
thumb

लावारिस शव को मिला आखिरी सम्मान, ASI संतोष यादव ने कराया अंतिम संस्कार

पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी नहीं देती, बल्कि जरूरत के वक्त इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाने का फर्ज भी याद दिलाती है। र...


thumb

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

लोकभवन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।


thumb

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल : 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं


thumb

शासकीय कर्मियों के लिए बड़ी खबर! आवेदन की उम्र सीमा 38 से बढ़कर 45 साल

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य शासन के अधीन काम करने वाले शासकीय सेवकों, निगम-मंडल कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है।


thumb

CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।