पुसौर में BJP को बड़ा झटका! 8 पार्षदों ने जिला अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

Posted On:- 2026-09-17




रायगढ़ (वीएनएस)। पुसौर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लेते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान को आवेदन सौंपा है। पार्षदों ने अपने इस्तीफे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

इस्तीफे के आवेदन के बाद अब जिला भाजपा संगठन के अगले कदम पर नजरें टिकी हैं।

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर पार्षदों ने उठाए सवाल
इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने नगर पंचायत के प्रशासनिक कामकाज, शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है। पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों की गति और स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिसके चलते उन्हें अपने-अपने वार्डों में जनता की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पानी, बिजली, सड़क और नाली के काम नहीं होने का आरोप
पार्षदों के मुताबिक उनके वार्डों में पानी, बिजली, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई आवश्यक कार्य अपेक्षित तरीके से नहीं हो पा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि पार्षद निधि से प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों में भी पर्याप्त तेजी नहीं दिखाई दे रही है।

पार्षदों ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद यदि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है, तो इसका असर जनता के बीच उनकी जवाबदेही पर पड़ता है।

अब संगठन के फैसले पर नजर
इन्हीं मुद्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए 8 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है।

हालांकि, इस्तीफे स्वीकार किए जाएंगे या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय जिला भाजपा संगठन को लेना है। अब संगठन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और पार्षदों के इस्तीफे को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में नजर बनी हुई है।




Related News
thumb

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल : 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं


thumb

शासकीय कर्मियों के लिए बड़ी खबर! आवेदन की उम्र सीमा 38 से बढ़कर 45 साल

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य शासन के अधीन काम करने वाले शासकीय सेवकों, निगम-मंडल कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है।


thumb

CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।


thumb

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से ...


thumb

राशन की हेराफेरी रोकने चावल की बोरियों पर लगेगा बारकोड!

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की सप्लाई में होने वाली कथित हेरफेर पर रोक लगाने के लिए साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।