बिलासपुर (वीएनएस)। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी द्वारा 16 सितम्बर 2026 को सवेरे 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा अपनी आवश्यकता अनुरूप प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा। कैंप में पेंटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय से वर्ष 2026 में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों सहित रोजगार के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा रिज्यूमे, आईटीआई अंकसूची एवं प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लाना अनिवार्य है। संस्था प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई है।
कोटा क्षेत्र के आवेदक भारत सिंह ने कलेक्टर के समक्ष सर्वेयर कार्य का भुगतान लंबित होने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि सर्वेयर के रूप म...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आय...
जिले के चिन्हांकित शासकीय स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्रों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा आधार केंद्र संच...
जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की ...
शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है...
‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंग...