सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-09-16




समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो।

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।  

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा  करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण किया जाए।

एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी गांवों में सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ग्रामवार प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने बालको- रिस्दी रोड, व ध्यान चंद चौक, बालको ब्रिज, उरगा-सीतामढ़ी मार्ग एवं बरमपुर ब्रिज से संबंधित निर्माण व मरम्मत कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्याे में शीघ्रता से तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आवश्यक गति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन एवं विभिन्न जनशिकायतों से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन, निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी  तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर  इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कोटा क्षेत्र के आवेदक भारत सिंह ने कलेक्टर के समक्ष सर्वेयर कार्य का भुगतान लंबित होने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि सर्वेयर के रूप म...


thumb

पुलिस मैदान में 17 सितंबर को सवा लाख दीए जलाए जाएंगे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आय...


thumb

20 स्थानों पर खुलेंगे आधार पंजीयन केंद्र

जिले के चिन्हांकित शासकीय स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्रों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा आधार केंद्र संच...


thumb

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए

जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की ...


thumb

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से गंगा साहू बनीं आत्मनिर्भर

शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है...


thumb

आशीर्वाद के दीयों से पूरा छत्तीसगढ़ हो रौशन : विजय शर्मा

‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंग...