दिशा सालियान की मौत मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Posted On:- 2026-09-14




मुंबई (वीएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की गई है। दिशा की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी और उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी। दोनों मामलों के समय को लेकर लंबे समय से कई तरह के सवाल और चर्चाएं होती रहीं।

एफआईआर दर्ज होने से दो दिन पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। अपने बयान में उन्होंने कई लोगों के नाम लिए और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत से जुड़े मामले में कथित साजिश और उसके बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। सतीश सालियान ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है।

सतीश सालियान के बयान के मुताबिक, मामले में कई लोगों की भूमिका की गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है। उन्होंने आपराधिक साजिश, दिशा की मौत को आत्महत्या बताने वाली गलत कहानी तैयार करने और उसे फैलाने के साथ-साथ सबूतों को दबाने, नष्ट करने या उनमें कथित छेड़छाड़ किए जाने जैसे आरोपों की जांच की मांग की है।

बयान में जिन लोगों के नाम का जिक्र किया गया है, उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड्स, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, डीसीपी विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख समेत कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।



Related News
thumb

‘जय जय राम’ के साथ शुरू हुआ ‘रामायणम्’ का संगीतमय सफर, पहला गाना रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त ग्लोबल रिस्पॉ...


thumb

दमदार अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं संदीपा धर

अभिनेत्री संदीपा धर हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'चुंबक' में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशनल कहानियों म...


thumb

क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर? नानी ने बताई खास वजह

'द पैराडाइज़' को फ़िल्म के मैसिव स्केल की वजह से "स्लम्स की बाहुबली" का टैग मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है,


thumb

प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जिंदगी के अलग-अलग किरदारों को भी बखूबी निभाया है।


thumb

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज

अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज कर दिया गया।