राजनांदगांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे का अवसर मिला है।
चिरायु टीम राजनांदगांव के प्रयासों से 15 वर्षीय दुर्गा वर्मा और 18 वर्षीय मिथिलेश यादव का नारायणा अस्पताल में सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन कराया गया। दोनों बच्चे रीढ़ की गंभीर विकृति से पीडि़त थे, जिसके कारण उनके सामान्य जीवन और दैनिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। दुर्गा वर्मा काइफोस्कोलिओसिस तथा मिथिलेश यादव लॉर्डो-काइफोस्कोलिओसिस जैसी गंभीर रीढ़ की विकृति से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण उन्हें चलने-फिरने सहित रोजमर्रा के कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन मिलने से दोनों बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।
समय पर हुई बीमारी की पहचान से मिली उपचार की राह :
दोनों बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. कुसुम चंद्रा एवं डॉ. आयुष वतन शर्मा ने उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को पहचाना। चिकित्सकों द्वारा तत्काल आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई। समय पर बीमारी की पहचान होने से दोनों बच्चों के बेहतर उपचार की राह आसान हुई।
चिरायु योजना के माध्यम से नारायणा अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन :
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत दोनों बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए नारायणा अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दोनों बच्चों की गंभीर एवं जटिल रीढ़ की विकृति का सफल ऑपरेशन किया गया। चिरायु टीम द्वारा बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने से लेकर आवश्यक प्रक्रिया और अस्पताल संबंधी कार्रवाही में निरंतर सहयोग किया गया, जिससे उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकी।
स्वास्थ्य टीम के समर्पित प्रयासों से परिवार को मिली राहत :
बच्चों के उपचार की पूरी प्रक्रिया में वैशाली साहू, शकुंतला साहू एवं किरण साहू का विशेष योगदान रहा। उन्होंने प्रारंभिक मार्गदर्शन, अस्पताल की आवश्यक कार्रवाई तथा उपचार के दौरान बच्चों और उनके परिजनों को निरंतर सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के संवेदनशील एवं समर्पित प्रयासों से दोनों बच्चों को समय पर बेहतर उपचार मिल सका।
स्वस्थ जीवन की ओर बढ़े कदम :
सफल उपचार के बाद दुर्गा और मिथिलेश अब दर्द और शारीरिक कठिनाइयों से राहत पाकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने इस सफलता के लिए चिरायु टीम, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिरायु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर बीमारी की पहचान तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण है।
किसी के लिए यह वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद था। किसी के लिए पुरानी रंजिश। किसी के लिए चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला और किसी के लिए बैंक, बिजल...
भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्व...
आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति दी जा रही है। किसानों की भूमि से संबंधित बकेट का एग्रीस्टैक पंजीयन धान खरीदी से...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लि...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी उच्च स्तरीय अत्यंत जर्जर पानी टंकी को आज सुरक्षित एवं ...