मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। करियर की शुरुआत से लेकर लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने तक रश्मिका ने कई ऐसे पल देखे हैं, जहां खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी था। अब उन्हें भारत के नए टैलेंट को तलाशने वाली एक बड़ी पहल से जुड़ने का मौका मिला है। इस पर रश्मिका ने कहा कि वह इसे सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों से जुड़ने का जरिया मानती हैं।
रश्मिका मंदाना अब हाइब इंडिया के ऑडिशन से जुड़ गई हैं। इस पहल का मकसद भारत के अलग-अलग हिस्सों से टैलेंट को तलाशना, उसे निखारना और आगे बढ़ने का मौका देना है। हाइब वही कंपनी है, जो साउथ कोरिया के कई बड़े के-पॉप कलाकारों और ग्रुप्स के साथ काम करने के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। अब भारत में इस ऑडिशन को लेकर काफी उत्सुकता है। हाइब इंडिया ने अपने टैलेंट हंट का दायरा भी बढ़ाया है और इस बार देश के कई नए शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।
इस पहल से जुड़कर रश्मिका काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, ''यह भारत के युवाओं के लिए ऐसा मौका है, जो उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा सकता है जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी न की हो। हर सफर किसी मौके से शुरू होता है और उस मौके को स्वीकार करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। जब मैं अपने सफर को पीछे मुड़कर देखती हूं, तो एहसास होता है कि खुद पर भरोसा बनाए रखना, लगातार मेहनत करना और उन संभावनाओं को हां कहना कितना जरूरी होता है, जो आपको आगे ले जा सकती हैं।
अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज कर दिया गया।
हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था।
न्यू दिल्ली में शुक्रवार को एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था।
फ़िल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स ने अपनी वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के ब...
मुसाफ़िर कैफ़े को दर्शकों के साथ एक मज़बूत कनेक्शन मिलने के साथ, वेदिका पिंटो इस सीरीज़ की सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मर्स में से एक बनकर उभरी हैं। सुधा क...