ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी, भारत नेविगेशन की आजादी का करता है समर्थन

Posted On:- 2026-09-11




नई दिल्ली(वीएनएस)।ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत स्थिरता और विकास का स्रोत बना हुआ है। उन्होंने सुरक्षित समुद्री रास्तों, खुले सप्लाई रूट्स और नेविगेशन की आजादी पर जोर दिया। पीएम ने मेक इन इंडिया के जरिए वैश्विक विनिर्माण और नवाचार को आगे बढ़ाने का विजन रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्लोबल इकॉनमी में भारत की बढ़ती भूमिका पर ज़ोर देते हुए कहा कि जब दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता का सामना कर रही है, तब भी भारत विकास कर रहा है। ब्रिक्स (BRICS) बिज़नेस फ़ोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है, तब भारत विकास कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच, आज भारत विकास और स्थिरता के लिए भरोसे का स्रोत बना हुआ है।
बदलती ग्लोबल इकॉनमी में ब्रिक्स (BRICS) की भूमिका पर पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ग्लोबल इनोवेशन और समाधानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। उन्होंने इस समूह से और ज़्यादा सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा, "आइए ब्रिक्स की महत्वाकांक्षा को कार्रवाई में और सामूहिक ताकत को ग्लोबल समाधानों में बदलें। ब्रिक्स आगे बढ़े और दुनिया को भी आगे ले जाए। ग्लोबल ट्रेड के प्रति भारत के नज़रिए पर ज़ोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, जब दुनिया भर में व्यापार की बाधाएं बढ़ रही हैं, भारत आर्थिक पुल बना रहा है।
उन्होंने मेक इन इंडिया, इनोवेट विद इंडिया, स्केल फॉर द वर्ल्ड के संदेश के साथ ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के लिए भारत के विज़न को भी सामने रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल इकॉनमी के लिए सुरक्षित समुद्री रास्तों के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि ग्लोबल ट्रेड तभी आगे बढ़ सकता है जब समुद्री रास्ते सुरक्षित हों, सप्लाई रूट खुले हों और नाविक सुरक्षित हों। इसीलिए भारत नेविगेशन की आज़ादी और नाविकों की सुरक्षा का मज़बूती से समर्थन करता है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस साल ब्रिक्स (BRICS) के 20 साल पूरे हो रहे हैं और ब्रिक्स परिवार में 21 देश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह दुनिया की 50% आबादी, 40% ग्लोबल GDP और 20% ग्लोबल ट्रेड का प्रतिनिधित्व करता है।



Related News
thumb

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतने पर भी ईवीएम...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खिलाफ है और चुनावी नतीजों के ब...


thumb

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश ’ने कमाए ₹200 क...

डॉक्टर से फिल्म निर्देशक बने विशाल चतुर्वेदी की कम बजट वाली फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


thumb

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बीच सुवेंदु अधिकारी ने खाई मछली, बीजे...

सुवेंदु अधिकारी ने कौशिकी अमावस्या पर कालीघाट मंदिर में मछली का पारंपरिक भोग ग्रहण किया, जिससे धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार पर दिए बयान से उपजे वि...


thumb

ब्रिक्स पर सरकार का एकाधिकार नहीं: सलमान खुर्शीद ने दिल्ली समिट में...

सलमान खुर्शीद ने आगामी ब्रिक्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व पूरे देश का होने की वकालत की है, जिसमें केंद्र सरकार के साथ विपक्ष की भी भागीदारी हो।


thumb

मोदी-पुतिन की केमेस्ट्री ने बदला डिफेंस गेम ! यूक्रेन पर भी हुई बात

रक्षा और रणनीतिक सहयोग के इतने बड़े एजेंडे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की बातचीत में भी यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया और रूस के राष्ट्रप...