फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-09-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रथम क्रम में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने फरसपाल स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल के आसपास पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने, पर्यटकों की आवाजाही को सुगम करने तथा स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थल के समीप उपलब्ध शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग करने की दिशा में कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने वन विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पर्यटन कॉटेज का भी निरीक्षण किया और कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उन्हें पर्यटकों के लिए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसके पश्चात कलेक्टर ने बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बारसूर में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा के लिए बनाए जा रहे कॉटेज का कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर पर्यटकों के लिए सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ध्रुव ने वार्ड क्रमांक 01 स्थित बासनतराई पारा के हिरमराज मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आसपास उगी घास एवं अनावश्यक झाडि़यों की तत्काल सफाई कराने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इन पर्यटन स्थल के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव,एसडीएम विवेक चंद्र, पीएमजीएसवाय ईई वैभव देवांगन, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

किराए के एक कमरे से चार कमरों के सुविधायुक्त भवन तक पहुंचा आंगनबाड़ी...

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने से जमीनी स्तर पर सकारा...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।


thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...


thumb

एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...