गुरुकुल में नारी सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता सेमिनार

Posted On:- 2026-09-09




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बालिकाओं को  सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का संदेश देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी शिक्षक ने बताया कि बालिकाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित इस सेमिनार में बालिका सशक्तिकरण विषय की मुख्य वक्ता तैंतीस देशों का भ्रमण कर चुकीं सुप्रसिद्ध पर्वतारोही तथा साइक्लिस्ट समीरा खान तथा साइबर अपराध तथा उसकी रोकथाम से संबंधित जानकारी देकर बालिकाओं में जागरूकता पैदा करने से संबंधित वक्ता कबीरधाम साइबर विभाग के डीएसपी डॉ प्रशांत थे। 

शाला के प्राचार्य ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय के सभागार में आयोजित सेमिनार में समीरा खान ने बालिकाओं की प्रतिभा उन्नयन में आ रही बाधाओं से बचने तथा प्रतिभा विकास के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित किया। बालिकाओं को  साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए डॉ प्रशांत ने साइबर अपराध क्या होते हैं। साइबर अपराधी बालिकाओं को किस प्रकार झाँसे में लेते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है, इस पर विस्तार से जानकारी दी।

साइबर जागरूकता और  सतर्कता ही बचाव है। किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध मैसेज या फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी या धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। अपने पासवर्ड मजबूत रखें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप्स डाउनलोड करें। सतर्कता से ही इस साइबर ठगी से बचा जा सकता है।

यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त प्रदेश बनाने के लिए साइबर जागृति अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।संस्था के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने आशा व्यक्त किया है कि इस सेमिनार से विद्यालय की बालिकाएँ अवश्य लाभान्वित होंगी।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने ली वर्च...

जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प...


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण,...


thumb

यूथ क्लब ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय...

यूथ क्लब कवर्धा ने मंगलवार को यूथ क्लब भवन में शिक्षक गौरव एवं खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया।


thumb

खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 81 लाख कैश ब...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुड़पार गांव में कथित अवैध खैर लकड़ी परिवहन और फर्जी NOC के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृति...

भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष पर मंगलवार को लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस...