राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के डॉ. राहुल प्रकाश ने कलेक्टर से की मुलाकात

Posted On:- 2026-09-09




बिहान समूहों के नवाचारों से ग्रामीण आजीविका को मिल रहा संबल

धमतरी (वीएनएस)।  राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत सरकार के प्रचार एवं सामाजिक प्रसार विभाग के डॉ. राहुल प्रकाश ने जिले में बिहान योजना से जुड़े स्व-सहायता समूहों के लिए संचालित ग्रासरूट नवाचारों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने बीते दिनों कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा से भेंट कर नवाचारों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों के भ्रमण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर मशीनों के उपयोग, उत्पादन, कार्यप्रगति और आय पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी ली। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के सहयोग से समूहों को कॉटन विक मेकिंग, पेडल लिफ्टिंग, पैडी स्ट्रॉ कटर, सैक-बाड़ी ड्रायर, उन्नत दाल मिल, पत्तल-दोना, मक्का छिलाई और मल्टी स्पाइस ग्राइंडर जैसी उपयोगी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

हितग्राहियों ने बताया कि इन नवाचारों से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर बढ़े हैं। डॉ. राहुल प्रकाश ने प्राप्त फीडबैक जिला प्रशासन के साथ साझा करते हुए नवाचारों के बेहतर उपयोग, विस्तार और आवश्यक सहयोग पर चर्चा की।



Related News
thumb

खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 81 लाख कैश ब...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुड़पार गांव में कथित अवैध खैर लकड़ी परिवहन और फर्जी NOC के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृति...

भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष पर मंगलवार को लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस...


thumb

रायपुर में शिक्षकों का सम्मान: इनर व्हील क्लब ने 5 शिक्षकों को दिया...

शिक्षक सप्ताह सेलिब्रेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर इनर व्हील क्लब ऑफ इंडिया, रायपुर कैपिटल ने शिक्षकों के सम्मान में अभिन...


thumb

पर्युषण का मूल आधार है प्रेम, समस्त जीवों से प्रेम ही अहिंसा का सार...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 8 सितंबर से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की शुरुआत हुई।


thumb

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ के सदस्य बने सा...

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ जननेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


thumb

धमतरी में पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम, कैंपिंग से लग्जरी होमस्टे तक ...

धमतरी की प्राकृतिक खूबसूरती, जलाशयों और पहाड़ियों से लेकर मंदिरों, गांधीवादी इतिहास और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत तक—पर्यटन की बेशुमार संभावनाओं को...