धमतरी (वीएनएस)। जिले में खरीफ सीजन के दौरान धान की फसल में कीट-व्याधियों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशकों की मांग एवं बिक्री में वृद्धि हुई है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कीटनाशक विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का सतत निरीक्षण एवं जांच किया जा रहा है। संचालक कृषि के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा विक्रय केन्द्रों में दस्तावेजों, मूल्य सूची, स्टॉक, भंडारण व्यवस्था एवं अन्य निर्धारित मापदण्डों की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी एवं नोडल अधिकारी कीटनाशी गुण नियंत्रण, जिला धमतरी की अनुशंसा पर भटगांव स्थित मेसर्स गौरव कृषि केन्द्र एवं मेसर्स साहू कृषि केन्द्र के कीटनाशक विक्रय लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में आवश्यक दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं किया जाना तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप मूल्य सूची उपलब्ध एवं स्टॉक का प्रदर्शन नहीं किया जाना पाया गया।
इसी प्रकार मेसर्स गायत्री कृषि केन्द्र, भटगांव द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप कीटनाशक व्यवसाय का संचालन नहीं किए जाने के कारण संबंधित कीटनाशक विक्रय लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। लाइसेंस निरस्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा कीटनाशकों का व्यवसाय नहीं किया जा सकेगा।
10 अन्य विक्रय केन्द्रों का भी किया गया निरीक्षण
कृषि विभाग द्वारा जिले में निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मेसर्स अंकित ट्रेडर्स धमतरी, राधा ट्रेडर्स धमतरी, शिव धारा कृषि केन्द्र धमतरी, सदगुरू कृषि केन्द्र देमार, दिवाकर कृषि केन्द्र देमार, धारणा कृषि केन्द्र बागतराई, गगन कृषि केन्द्र खम्हरिया, तेजल कृषि केन्द्र दानीटोला, साहू कृषि केन्द्र कलारतराई एवं प्रियांशु कृषि केन्द्र सेमरा बी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स अंकित ट्रेडर्स, धमतरी में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। विभाग द्वारा बताया गया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों एवं नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में कीटनाशकों की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विक्रय केन्द्रों में निर्धारित अभिलेखों का संधारण, वैध लाइसेंस, अधिकृत उत्पादों की बिक्री, स्टॉक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप व्यवसाय संचालन की जांच की जा रही है।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से भी अपील की गई है कि वे कीटनाशक खरीदते समय अधिकृत विक्रय केन्द्र से ही दवा लें, बिल अवश्य प्राप्त करें तथा बिना कृषि विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी कीटनाशक का अनावश्यक अथवा अनुशंसित मात्रा से अधिक उपयोग न करें। अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर कीटनाशक विक्रय किए जाने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित कृषि अधिकारियों को दी जा सकती है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुड़पार गांव में कथित अवैध खैर लकड़ी परिवहन और फर्जी NOC के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष पर मंगलवार को लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस...
शिक्षक सप्ताह सेलिब्रेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर इनर व्हील क्लब ऑफ इंडिया, रायपुर कैपिटल ने शिक्षकों के सम्मान में अभिन...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 8 सितंबर से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की शुरुआत हुई।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ जननेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
धमतरी की प्राकृतिक खूबसूरती, जलाशयों और पहाड़ियों से लेकर मंदिरों, गांधीवादी इतिहास और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत तक—पर्यटन की बेशुमार संभावनाओं को...