विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ का टीजर 9 सितंबर को होगा रिलीज़

Posted On:- 2026-09-08




दशहरा पर ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है फिल्म

मुंबई (वीएनएस)। इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली' भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, जिसमें उत्पीड़न और क्रूरता को नाज़ियों जितना ही निर्दयी बताया गया है। यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को ग्रैंड दशहरा रिलीज के लिए तैयार है। 

राणाबाली साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में खुद की जगह बना चुकी है। इस फिल्म में ऑन एंड ऑफ स्क्रीन सभी द्वारा खूब पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इस इतिहास से ली गई अनकही कहानी को सिनेमैटिक स्पेक्टेकल के रूप में माइथ्री मूवी मेकर के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसकी घोषणा के बाद से ही मेकर्स ने कई आकर्षक कैरेक्टर पोस्टर्स से लेकर गाने, और खास झलक के ज़रिए उत्साह को लगातार बढ़ाए रखा है। इस तरह से दशहरा के शानदार फेस्टिव रिलीज़ को लॉक करने के बाद, राणाबाली' अब अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के करीब पहुंच रही है।

ऐसे में जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ की तारीख  नज़दीक आ रही है, उन्होंने एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के ग्रैंड टीज़र रिलीज डेट का एलान किया है। वीडियो एक दफ़न इतिहास,” “एक बागी सरदार,” “एक खतरनाक आमना-सामना," "1876–1878," और भारत की लोककथाओं से" जैसी कमाल की लाइनों के साथ फिल्म की इस खास दुनिया के लिए टोन सेट करता है। मेकर्स द्वारा भारी पब्लिक डिमांड के बाद, राणाबाली' का मच अवेटेड ग्रैंड टीज़र 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, जो 16 अक्टूबर को इसकी शानदार दशहरा रिलीज़ से पहले उत्सुकता को और बढ़ाएगा।

असल में राणाबाली अधर्म पर धर्म की जीत की एक दमदार कहानी है, जो दशहरा की भावना और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाती है। त्योहार के इस माहौल का पूरा फायदा उठाने के लिए, मेकर्स ने फिल्म को दशहरा से पहले वाले वीकेंड पर रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि दुनिया भर के दर्शकों को इस त्योहारों के सीज़न का जश्न मनाने के लिए एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर राणाबाली को राहुल सांकृत्यन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म अपनी कहानी के साथ इस जोड़ी को फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर लाती है। ऐसे में शानदार स्टार कास्ट के साथ बड़ा प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस स्टोरीटेलिंग, और अजय-अतुल के म्यूज़िक के साथ, राणाबाली' खुद को अक्टूबर 2026 का अल्टीमेट फेस्टिव ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर सेट कर रही है।



Related News
thumb

बिना ऑडिशन दिए ही वंशिका को मिल गई ‘वाइब’! कुणाल खेमू ने खोला कास्ट...

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।


thumb

कुणाल खेमू की वाइब का स्वैग से भरपूर हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक 'ऐसी मे...

वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइ...


thumb

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली दम!

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू म...


thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन...

भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...