दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में गिरी इमारत, छात्रों के दबे होने की आशंका

Posted On:- 2026-09-06




नई दिल्ली (वीएनएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि गिरी हुई इमारत में छात्रों के लिए हॉस्टल/पीजी संचालित किया जा रहा था। घटना के वक्त वहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

40-50 छात्रों के मौजूद होने की बात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत गिरने के समय करीब 40 से 50 छात्र वहां मौजूद हो सकते थे। अब तक बचाव दल ने तीन छात्रों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:33 बजे मिली। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट की टीमें और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचीं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

'हॉस्टल डेज' नाम से चल रहा था PG
एक चश्मदीद के मुताबिक, हादसे में गिरी इमारत को 'हॉस्टल डेज' के नाम से बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि यह लड़कों के लिए चलाया जा रहा करीब पांच मंजिला पीजी था। इसके बगल की एक अन्य इमारत के भी गिरने की जानकारी सामने आई है।

चश्मदीद के अनुसार, कुछ छात्र अपने कमरों में मौजूद थे और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि, फंसे छात्रों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। यह संख्या हॉस्टल के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

DDMA और NDRF को भी दी गई सूचना
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और NDRF को भी सूचना दी गई है। राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मौके पर मंगाए गए हैं।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए हैं। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेस्क्यू टीमों को सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बारिश के बीच हादसे ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में इमारत गिरने की घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इमारत गिरने की वास्तविक वजह और नुकसान का पूरा आंकड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Related News
thumb

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने अब संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी रणनीति को जम...


thumb

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को ...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों का महासचिव और प्रभारी नियुक्त किया है।


thumb

बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को यूएन का समर्थन

बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को 'बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने...


thumb

सीएम योगी का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त फेस्टिवल...

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है, जहाँ त्योहार राज्य की नई पहचान बन गए हैं। उन्होंने प...


thumb

BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर को गलत गणना से घटाकर 2.6 प्रतिशत बताने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ...