आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Posted On:- 2026-09-05




रायपुर (वीएनएस)। शिक्षक दिवस पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा समाज के पदाधिकारियों के पुष्प स्वागत के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य और परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका सम्मान किया गया।

समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने प्राचार्य श्रीमती साईबा खान को सम्मानित किया, जबकि सचिव राजकुमार दीक्षित ने श्रीमती रितिका दुबे को सम्मान प्रदान किया। वहीं उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे ने अन्य शिक्षकों को नगद पुरस्कार एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।

शिक्षकों की भूमिका पर डाला प्रकाश
समारोह को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया। पूरा आयोजन शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।



Related News
thumb

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी : विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है।


thumb

झीरम घाटी काण्ड: 16 सितंबर को सजा का ऐलान...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर स्थित विशेष NIA अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत के फैसले के बाद अब ...


thumb

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति


thumb

झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला

झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी करार दिये गए हैं। इस मामले में 13 साल बाद फैसला सुनाया गया है। मामला जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में च...


thumb

AI के युग में शिक्षक बनें मार्गदर्शक, विद्यार्थियों को दें सही दिश...

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस पर लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तर...