ISRO ने GSLV से देश का पहला भू-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 किया लॉन्च

Posted On:- 2026-09-04




नई दिल्ली(वीएनएस)।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से 2300 किलोग्राम से भारी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा। यह उपग्रह पृथ्वी से करीब 36000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित होकर वास्तविक समय में तस्वीरें उपलब्ध कराएगा। इससे कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सीधी मदद मिलेगी।
(आर. सत्यनारायण) श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), चार सितंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले इमेजिंग उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। भू-तुल्यकाली उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। इसरो ने बताया कि ईओएस-05 उपग्रह प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद निर्धारित उप-भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया।
जहां कई पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निचली पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में संचालित होते हैं, वहीं ईओएस-05 करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर भू-तूल्यकालिक कक्षा में स्थापित होगा। इस कक्षा में उपग्रह पृथ्वी की घूर्णन गति के साथ तालमेल बैठाएगा। जीएसएलवी द्वारा ले जाया गया 2,300 किलोग्राम से अधिक वजन वाला यह उपग्रह, अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।
इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, उपग्रह को बेहद सटीक तरीके से उसकी निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाया गया। मिशन से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने उपग्रह को ‘‘आसमान से नजर रखने वाली आंख’’ करार दिया और कहा कि यह उपग्रह वास्तविक समय में तस्वीरें उपलब्ध कराएगा और कृषि एवं आपदा प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों में देश की मदद करेगा। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने सफल प्रक्षेपण की घोषणा करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी एफ-17 यान ने उन्नत ईओएस-05 भू-इमेजिंग उपग्रह को सफलतापूर्वक और सटीक तरीके से निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है।



Related News
thumb

सीएम योगी का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त फेस्टिवल...

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है, जहाँ त्योहार राज्य की नई पहचान बन गए हैं। उन्होंने प...


thumb

BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर को गलत गणना से घटाकर 2.6 प्रतिशत बताने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ...


thumb

PM Modi ने GSLV-F17 की सफलता पर ISRO को दी बधाई, बोले- 'यह भारत की ...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि GSLV-F17 की यह सफलता न केवल ISRO के तकनीकी कौशल का प्र...


thumb

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग...जन्माष्टमी पर मिल...

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के नौ दिन बाद त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले गए कर्मचारी संजय साह ने अपन...


thumb

राम मंदिर की व्यवस्था संभालते ही सीईओ मिश्रा का बड़ा बयान, राम भक्त...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ बनने के बाद सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने व्यवस्थाओं को समझने और नई रणनीति लागू करन...