छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कबीरधाम में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण

Posted On:- 2026-09-04




डिप्लोमा/लेटरल प्रवेश के लिए 03 से 06 सितम्बर तथा बी.टेक./लेटरल प्रवेश के लिए 05 से 08 सितम्बर तक पंजीयन

कवर्धा (वीएनएस)। संचालक तकनीकी शिक्षा के ऑनलाइन सूचना के अनुसार सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में डिग्री एवं डिप्लोमा के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। संस्था में बी.टेक. (डिग्री) पाठ्यक्रम के अंतर्गत डेटा साइंस की 60 तथा वीएलएसआई की 60 सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार डिप्लोमा पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) की 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) की 30, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (ईटी एंड टी) की 30 तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग (सीडीडीएम) की 60 सीटें निर्धारित हैं।

    उक्त डिप्लोमा/लेटरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अंतिम चरण में पंजीयन 03 से 06 सितम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है। वहीं बी.टेक./लेटरल पाठ्यक्रमों में अंतिम चरण के लिए पंजीयन 05 से 08 सितम्बर 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9981373136 एवं 8770935274 पर संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।   



Related News
thumb

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 क...

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृ...


thumb

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का आंतरिक निरीक्षण किया।...


thumb

रेत एवं मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त,

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईं...


thumb

कलेक्टर ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश द...


thumb

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग ...

सहयोग राशि जमा करने के लिए बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस र...


thumb

आईटीआई कवर्धा में 8 व्यवसायों में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की ऑनलाइन...

प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे...