मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम, बढ़ा एक्साइटमेंट

Posted On:- 2026-09-03




अहमदाबाद (वीएनएस)। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। पटना और वाराणसी में प्रमोशन के बाद आज फिल्म की स्टारकास्ट अहमदाबाद पहुंची, जहां कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित उर्फ अली फजल और मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म को लेकर कई बातें शेयर कीं।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों को लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में अहमदाबाद में टीम की मौजूदगी ने फिल्म के प्रमोशन को और खास बना दिया। कास्ट ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान फिल्म, अपने किरदारों और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को देखने के एक्सपीरियंस को लेकर अपनी बात रखी।

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की रिलीज से पहले अहमदाबाद में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।



Related News
thumb

रश्मिका मंदाना का बढ़ता क्रेज, ‘मूड ऑफ द नेशन’ पोल की बनीं टॉप फेवरेट

रश्मिका मंदाना ने अपनी बढ़ती उपलब्धियों की लिस्ट में एक और बड़ी पहचान जोड़ ली है, वह लेटेस्ट इंडिया टुडे मूड ऑफ़ द नेशन पोल में 14.7% वोट शेयर के स...


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले सोनल चौहान स्टारर डांस ...

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जो पहली बार लोगों की पसं...


thumb

‘अर्जुन रेड्डी’ के बाद और गहरा हुआ रिश्ता, संदीप संग बॉन्ड पर विजय ...

‘अर्जुन रेड्डी’ विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे खास और अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर का रुख ही बदल दिया और देखते ही देखते एक कल्...


thumb

पंकज त्रिपाठी से लेकर केके मेनन तक: वो OTT एक्टर्स जिन्होंने जीता द...

OTT ने हाल के सालों में भारतीय दर्शकों को कुछ सबसे यादगार कैरेक्टर्स दिए हैं, दमदार परफॉर्मेंस को पॉप-कल्चर मोमेंट्स में और एक्टर्स को घर-घर में मश...


thumb

‘द पैराडाइज’ के खास गाने में नानी के साथ कीर्ति सुरेश की एंट्री, एक...

‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। मशहूर डायरेक्टर श्रीकांत ओडे...