मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही खूबसूरती

Posted On:- 2026-09-02




- एकान्त प्रिय चौहान

धमतरी (वीएनएस)। पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर अनायास की आकर्षित करते हैं। इसमें बस्तर का तीरथगढ़ और चित्रकोट जलप्रपात की ख्याति तो देश-विदेशों तक है। चित्रकोट जलप्रपात वैसे तो हर मौसम में दर्शनीय है, लेकिन बारिश के दिनों में इसे देखना अधिक रोमांचकारी अनुभव होता है।  

वहीं धमतरी जिले की बात करें तो यहां गंगरेल बांध, दुधावा जलाशय, मुरुमसिल्ली और सोंढूर जलाशय है। सभी जलाशयों की अपनी एक अलग ही विशेषता है। बारिश के समय यहां पर्यटकों की भरमार रहती है। इनमें भी मुरुमसिल्ली जलाशय की अपनी एक अलग ही विशेषता है।  मुरुमसिल्ली बांध सिलयारी नदी पर स्थित है। आपको बता दें कि सिलयारी नदी छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी महानदी की एक सहायक नदी है।


ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम

मुरुमसिल्ली एशिया का पहला ऐसा बाँध है जिसमें ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम (Siphon System) का उपयोग किया गया है। यानी बाँध में पानी एक निश्चित स्तर तक पहुँचने पर इसके गेट अपने आप खुल जाते हैं और अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है।

100 साल बाद भी वैसा ही मजबूत

1914 से 1923 के बीच निर्मित यह बांध चारों तरफ घने पेड़ों से आच्छादित होने के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 100 साल की उम्र बीत जाने के बाद भी इस बांध की मजबूती में कोई फर्क नहीं आया है, और आज भी इनके सभी गेट चालू हालत में हैं। बारिश के मौसम में बांध लबालब होते ही ऑटोमेटिक सायफन गेट से पानी निकलना शुरू हो जाता है। 


नामकरण

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहाँ एक महिला अंग्रेज़ इंजीनियर 'मैडम सिल्ली' थीं, जिनके नाम पर इस बाँध का नाम 'मैडम सिल्ली' (माडमसिल्ली) पड़ा, जिसे स्थानीय बोलचाल में मुरुमसिल्ली कहा जाता है।

मुरुमसिल्ली कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से

मुरुमसिल्ली बांध तक पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। राजधानी रायपुर से यह 95 किलोमीटर दूर सीधे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

हवाई यात्रा से

यदि आप छत्तीसगढ़ के बाहर से आना चाहते हैं तो सबसे नजदीक एयरपोर्ट आपको माना (रायपुर) में स्थित एयरपोर्ट मिलेगा। यहां से आप प्राइवेट कार, टैक्सी लेकर मुरुमसिल्ली बांध जा सकते हैं।

ट्रेन मार्ग से

धमतरी से जिले से 25 किलो मीटर की दूरी पर स्थित मुरुमसिल्ली बांध तक पहुंचने के लिए आप रेलवे का भी सहारा ले सकते हैं। यहां राजधानी रायपुर तक के लिए रेल सेवा उपलब्ध है।




Related News
thumb

खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 81 लाख कैश ब...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुड़पार गांव में कथित अवैध खैर लकड़ी परिवहन और फर्जी NOC के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृति...

भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष पर मंगलवार को लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस...


thumb

रायपुर में शिक्षकों का सम्मान: इनर व्हील क्लब ने 5 शिक्षकों को दिया...

शिक्षक सप्ताह सेलिब्रेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर इनर व्हील क्लब ऑफ इंडिया, रायपुर कैपिटल ने शिक्षकों के सम्मान में अभिन...


thumb

पर्युषण का मूल आधार है प्रेम, समस्त जीवों से प्रेम ही अहिंसा का सार...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 8 सितंबर से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की शुरुआत हुई।


thumb

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ के सदस्य बने सा...

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ जननेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


thumb

धमतरी में पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम, कैंपिंग से लग्जरी होमस्टे तक ...

धमतरी की प्राकृतिक खूबसूरती, जलाशयों और पहाड़ियों से लेकर मंदिरों, गांधीवादी इतिहास और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत तक—पर्यटन की बेशुमार संभावनाओं को...