एएमयू प्रोफेसर ने मोहन भागवत के बयान का किया स्वागत:रेहान अख्तर काशमी बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत

Posted On:- 2026-08-30




लखनऊ(वीएऩएस)।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया न्यूयॉर्क बयान का स्वागत किया है।30 अगस्त 2026 को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भागवत का यह कहना कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं रहना चाहिए, तो वह हिंदू नहीं हो सकता, पूरी दुनिया के लिए सकारात्मक संदेश है।
हर समुदाय के योगदान से बनता है राष्ट्र
प्रोफेसर काशमी ने कहा कि कोई भी राष्ट्र विभिन्न समुदायों से मिलकर बनता है। अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के बावजूद किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। भारत विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग धर्म और संस्कृतियों के लोग लंबे समय से भाईचारे के साथ रहते आए हैंउन्होंने कहा कि देश की प्रगति में सभी समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना मजबूत करना जरूरी है।

बोले- संदेश सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया के लिएप्रोफेसर काशमी ने कहा कि मोहन भागवत का संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक मिसाल पेश करता है। इससे यह संदेश जाता है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में हर समुदाय की गरिमा और सम्मान की रक्षा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख इससे पहले भी कई मौकों पर देशवासियों से एकजुट होकर भारत को मजबूत बनाने की अपील कर चुके हैं।
सभी मिलकर काम करेंगे तो मजबूत होगा भारत
प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने कहा कि जब देश के सभी नागरिक आपसी मतभेदों को भुलाकर मिलकर काम करेंगे, तभी भारत सही मायनों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के रूप में उभर सकेगा।
उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही राष्ट्र की असली ताकत है। इसी शक्ति के बल पर भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से देश की मजबूती और अखंडता को सर्वोपरि रखने की अपील की



Related News
thumb

शुद्धीकरण विवाद पर एनसीबीसी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर पलटवार, बोलीं...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है...


thumb

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बे...


thumb

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 राज्यों के चुनाव और युवाओं को पार्टी...

य़हां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 40 से अधिक वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को अहम बैठक कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत सात चुनावी राज्...


thumb

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भा...

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरवाइज उमर फारूक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाक...


thumb

लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बो...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इ...