प्रधानमंत्री ने एथलीटों से की ओलंपिक में भागीदारी बढ़ाने की अपील

Posted On:- 2026-08-27




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत देश भर के युवा एथलीटों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एथलीटों से ओलंपिक में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। पीएम ने कहा कि देश को 2036 ओलंपिक की तैयारियों के तहत उन खेलों में एथलीट तैयार करने चाहिए जिनमें पारंपरिक रूप से हमारा प्रतिनिधित्व बहुत कम या बिल्कुल नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए 5 से 15 साल के बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उनकी क्षमता के मुताबिक उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "इस बार, लाल किले से, मैंने देश का ध्यान खेलों में एक बड़ी चुनौती की ओर दिलाया। यह चुनौती ओलंपिक से जुड़ी है। कड़वी सच्चाई यह है कि भारत की टीमें ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेती हैं। भारत की सीमित भागीदारी लंबे समय से एक चिंता का विषय रही है।

इसका सीधा असर कुल पदकों पर पड़ता है।हम मेडल टैली के बहुत बड़े हिस्से के लिए मुकाबला नहीं करते हैं। यह स्थिति काफी समय से है। 2012 के ओलंपिक्स में, भारत ने सिर्फ 13 खेलों में हिस्सा लिया था। 20 से ज्यादा खेलों में, हमारी सहभागिता नहीं थी। प्रधानमंत्री ने सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे खेलों का जिक्र ऐसे क्षेत्रों के रूप में किया, जहां भारत देश की अलग-अलग जगहों को देखते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी बना सकता है।

उन्होंने कहा, ऐसे बहुत से खेल हैं जिनके नाम देश के लोगों ने शायद सुने होंगे। दूसरे देश उन खेलों में पदक जीतते हैं। हम उन खेलों में हिस्सा नहीं लेते। हमें इन खेलों में भी पदक टैली बढ़ाने के लिए महारत हासिल करनी होंगी। उदाहरण के लिए, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में हम ऐसा कर सकते हैं।



Related News
thumb

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले-'सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब...

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद की एक और बैठक बुलाए जाने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉनसून सत्र ...


thumb

जबलपुर में 472 करोड़ के टैंक के ओवरहॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत, राजनाथ...

रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की भूमिका पर ज़ोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 3,073 हेक्टेयर ज़मीन पर रक्षा नि...


thumb

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को 2 हफ़्ते का अल्टीमेटम,जंक फूड लेबलिंग पर...

जस्टिस जेबी पारदीवाला और के विनोद चंद्रन की बेंच ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए दो हफ़्ते का समय दिया है। साथ ही, यह भी साफ़ कर ...


thumb

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया

पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वोटरों के बीच अपना समर्थन मज़बूत किया है। इससे बीजेपी के लिए जातियों के बीच नाज़ुक संतुलन बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। ...


thumb

बिहार की बेटियों से सीएम सम्राट चौधरी बोले-सिर्फ नौकरी मांगने वाली ...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मगध महिला कॉलेज में साइंस ब्लॉक का शिलान्यास करते हुए छात्राओं को सिर्फ़ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी दे...


thumb

अब मुंबई के टैक्सी-आटो चालकों को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, स...

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और कैब ड्राइवरों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल की मोहलत दी है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। यह निर्णय...