पॉडकास्ट में शान ने खोली दिल की बात, मां की याद और अपने खास रिचुअल पर की बात

Posted On:- 2026-08-27




मुंबई (वीएनएस)। भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। इस सीरीज में मशहूर सिंगर्स, कंपोजर्स और म्यूजिक के दिग्गज अपनी क्रिएटिव जर्नी, इंस्पिरेशन और उन अनसुनी कहानियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के म्यूजिक को यादगार बनाया है। इस बार के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर सिंगर शान नजर आए।

अपनी सुरीली आवाज, अलग-अलग तरह के गानों और कई यादगार हिट्स के लिए पहचाने जाने वाले शान आज भी देश के पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। कोमल नाहटा के ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ पॉडकास्ट में शान ने अपनी दिवंगत मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया, “2022 में अपनी मां को खोने के बाद मैं हमेशा प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।”

 शान ने आगे बताया , “2022 में मां को खोने के बाद मैंने एक चीज महसूस की है कि मैं हर शो से पहले प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं। हाल ही में एक-दो बार ऐसा हुआ जब मैं ऐसा करना भूल गया और वो शोज अच्छे नहीं गए। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। आप इसे अंधविश्वास कह सकते हैं या कुछ भी, लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे उनका आशीर्वाद नहीं मिला है, तो शो अच्छा नहीं जाता। कई बार शो से पहले आखिरी वक्त की चीजों में इतना बिजी हो जाता हूं कि ये जरूरी रस्म करना भूल जाता हूं।”

‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के जरिए कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और म्यूजिक से जुड़ी बातचीत को एक नए अंदाज में सामने ला रहे हैं। ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के लेटेस्ट एपिसोड को यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।



Related News
thumb

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ का नया गाना आउट, 18 सितंबर को रिलीज़ होगी ...

कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है।


thumb

कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ

90 के दशक का बॉलीवुड संगीत आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। उस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण जैसे गायकों की आवाजें हर घर में सुनाई देती थीं।


thumb

24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग और डांस से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, अब वह एक नई जिम्मेदारी संभालने ...


thumb

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA ने कृति सेनन वाले विज्ञापन क...

GIVA के हालिया रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रही चर्चा ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। कृति सेनन की खासियत वाले इस विज्ञापन को लेकर ज्वेलरी ब्रांड


thumb

'डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग का नया अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर क...

आलिया भट्ट ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ की लीड गैंग की कूल केमिस्ट्री, यंग एनर्जी