सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की 30 वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से सूरजपुर निवासी एवं हितग्राही श्रीमती उषा पांडे की खुशियां बढ़ गई हैं। अब वे इस राशि से अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएंगी।
श्रीमती उषा पांडे बताती हैं कि भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा खास रहा है। इस बार पर्व के ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त की राशि मिलना उनके लिए खुशी की दोहरी सौगात लेकर आया है। वे कहती हैं कि “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हमारे विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि डालकर हमारी खुशियां दोगुनी कर दी हैं।”
वे बताती हैं कि प्राप्त राशि का उपयोग वे सबसे पहले अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। इसके साथ ही भाई के लिए अपनी ओर से एक उपहार भी लेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने भाई के प्रति स्नेह और अपनत्व को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्यक्त करने का अवसर भी है।
श्रीमती पांडे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दे रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर इस राशि का मिलना उनके लिए विशेष खुशी का विषय है।
उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की इस पहल से उनके जैसे परिवारों के त्योहारों की खुशियों में एक नया रंग जुड़ रहा है।
महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...
सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर...