यूरिक एसिड की समस्या कम करता है केला

Posted On:- 2026-08-24




कैसे करें सेवन

खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तब बढ़ता है जब किडनी इसे फिल्टर करने में विफल रहती है। आमतौर पर किडनी का काम यूरिक एसिड को फिल्टर करके यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देना है। जब शरीर में यूरिक एसिड काफी मात्रा में बनने लगता है और किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है तब ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है।

हालांकि, कम जानकारी के चलते काफी लोग इसके लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई स्वास्थ्य संबंधी  समस्याएं जैसे गाउट, जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या का सामान करना पड़ता है।  समय रहते यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाते हैं। रोजाना योग करने के साथ-साथ डाइट में केला शामिल करें। इससे आपका यूरिक एसिड आसानी से कंट्रोल हो जाएगा।

जानिए कैसे करें यूरिक एसिड के मरीज केले का सेवन।

केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है और आपके रक्त में यूरिक एसिड की सांद्रता बढ़ा सकता है। ऐसे में केला काफी फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

विटामिन सी से भरपूर डाइट लेने वाले पुरुषों में उम्र बढऩे के साथ गाउट होने की संभावना कम हो सकती है। एक बड़े केले में लगभग 12 मिलीग्राम विटामिन सी होता है और यह प्रति व्यक्ति की दैनिक आवश्यकता का लगभग 13 प्रतिशत और एक महिला का 16 प्रतिशत होता है। इसलिए केला का सेवन करना फायदेमंद होगा। क्योंकि यह यूरिक एसिड के स्तर को काफी कम नहीं करता है बल्कि नॉर्मल रखता है।

यूरिक एसिड के मरीज केले का सेवन विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। रोजाना 2-3 केले आप ऐसे ही खा लें। पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते में आप केले को शामिल कर सकते हैं। इसे आप सादे कम वसा वाले दही के साथ मिलाएं। इसके अलावा आप कम वसा वाले दूध में मिलाकर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।



Related News
thumb

सुबह जल्दी उठने के हैं अनगिनत फायदे

सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। यह दिमाग, शरीर और आत्मा को तरोताजा कर...


thumb

इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मज...


thumb

अगर आप हैं डायबिटीज के मरीज तो इस तरीके से पीएं पानी

डायबिटीज में आपको पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, पानी शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को ते...


thumb

खाना खजाना : लौकी का हलवा

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें. फिर इसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और शुद्ध घी डालें। घी गर्म...


thumb

सर्दियों में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर में मौजूद पोटेशियम सामग्री रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करके हृदय स्वास्थ्य में योगदान करती है। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद फाइब...