राजीव गांधी जयंती:सोनिया गांधी, खरगे और गांधी ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2026-08-20




ऩई दिल्ली(वीएनएस)।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर उन्हें नमन किया। खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री को 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए युवाओं और तकनीकी प्रगति में उनके योगदान को याद किया। पार्टी नेताओं ने 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख भी किया।
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। खरगे ने राजीव गांधी के।योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद दी और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राजीव गांधी एक ‘‘दूरदर्शी नेता’’ थे और उनकी विरासत उन बड़े बदलावों में जीवित है, जिनका उन्होंने समर्थन किया तथा भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति और नए विचारों में उनके अटूट विश्वास में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को सबसे सार्थक श्रद्धांजलि भारत की सद्भाव और मेल-मिलाप की भावना को मजबूत करना तथा बौद्धिक स्वतंत्रता, नवाचार और युवाओं की आकांक्षाओं को बढ़ावा देना होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश में युवाओं के बीच जारी हलचल के दौर में उनके उन फैसलों को याद करना जरूरी है, जिनसे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा गया।
रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया। संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल हुईं और नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रव्यापी व्यवस्था सामने आई।
रमेश ने इसके अलावा युवाओं के लिए संस्थागत ढांचा तैयार करने और भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के युग में ले जाने में राजीव गांधी की भूमिका का उल्लेख किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मौजूदा समय में देश में युवाओं के बीच दिख रही बेचैनी और आकांक्षाओं के संदर्भ में राजीव गांधी की युवा-केंद्रित सोच को याद करना प्रासंगिक है। उन्होंने राजीव गांधी के योगदानों में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का भी उल्लेख किया।
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 40 वर्ष की उम्र में 31 अक्टूबर 1984 को देश के प्रधानमंत्री बने और दो दिसंबर 1989 तक इस पद पर रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रशासन, शिक्षा, संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पर जोर दिया था।वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।



Related News
thumb

वंदे मातरम' के सिर्फ दो पद गाने के फैसले पर कांग्रेस अडिग, BJP का व...

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य में अपने सभी पार्टी ...


thumb

शुद्धिकरण' विवाद पर कांग्रेस नेताओं की 'चुप्पी' से मल्लिकार्जुन खड़...

सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने पार्टी नेताओं के रवैये पर गहरी निराशा जताई और कहा कि हाल ही में सामने आए 'शुद्धिकरण' विवाद पर कई वरिष्ठ नेताओं ने खुलकर...


thumb

वंदे मातरम् के दो अंतरे गाने का कांंग्रेस का फैसला तुष्टीकरण और दे...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 अगस्त को चेन्नई में सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कांग्रेस कार्य समिति द्वारा वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने...


thumb

वंदे मातरम' पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'मानसिक ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने के फैसले को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचन...


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नीट प्रोटेस्ट पर बनाई 5 सदस्यीय समिति, पुलि...

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्...