भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

Posted On:- 2026-08-19




सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

धमतरी (वीएनएस)। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी से भखारा होकर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुबह 6.00 बजे से रात 10.00 बजे तक भारी वाहनों का इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इस व्यवस्था के तहत धमतरी से भखारा होकर रायपुर तथा रायपुर से भखारा, धमतरी होकर अन्य स्थानों एवं शहरों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समयावधि में भखारा मार्ग का उपयोग नहीं करना होगा। ऐसे भारी वाहन अपने गंतव्य तक आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का उपयोग करेंगे। इससे भखारा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने के साथ स्थानीय नागरिकों एवं छोटे वाहनों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

बीते दिनों कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग द्वारा अर्जुन मोड़ (भखारा), खपरी उत्तर (बस्ती) और अटल चौक पर निर्धारित यातायात व्यवस्था से संबंधित साइन बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। यातायात व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों का उद्देश्य आमजन की सुविधा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग एवं समय-सीमा का पालन करने की अपील की।

जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात संकेतकों और नियमों का पालन करें तथा निर्धारित समय में भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करें। सभी के सहयोग से सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।




Related News
thumb

’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सु...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व...


thumb

जलाशय से समृद्धि तक का सफर, 54 केजो ने बदली मछुआ समिति की तस्वीर

कभी केवल पानी के स्रोत के रूप में पहचाना जाने वाला ग्राम शंकरगढ़ का 10.70 हेक्टेयर जलाशय आज ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहा...


thumb

एकलव्य विद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर कलेक्टर ने क...

जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिल...


thumb

जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध मेले में जिले के हस्तशिल्प एवं जनजातीय उत्प...

आदिवासी विकास विभाग, ट्राइफेड इंडिया, ट्राइब्स इंडिया एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जनजातीय कारीगर स...


thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...