मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई

Posted On:- 2026-08-19




संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की बैठक में वर्चुअल सहभागिता

दुर्घटना के बचाव हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, (वीएनएस)। /मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव  एस प्रकाश, प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित की। बैठक में मुख्य सचिव  विकासशील ने प्रदेश के सभी जिलों में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी  चंद्रकांत गवर्ना सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से बैठक में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित की।

बैठक में मुख्य सचिव  विकासशील ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा फलोदी एवं रंगारेड्डी दुर्घटना के संबंध में एनएचएआई एवं हाईवे पर हुए अतिक्रमण हटाने संबंधी पालन प्रतिवेदन, सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश का अनुपालन में सड़कों पर गड्ढे एवं ओपन वाटर बाॅड्ीस में बेरिकेट्स, प्रधानमंत्री राहत एवं राहवीर योजना के कियान्वयन की समीक्षा, जेडएफडी प्रोग्राम के क्रियान्वयन की समीक्षा, डीडीएचआई के क्रियान्वयन की समीक्षा, शेष ब्लैक स्पॉट सुधार की समीक्षा, सड़क सुरक्षा परिदृष्य (दुर्घटना, मृत्यु, घायल को समीक्षा), सड़कों पर आवारा पशु हटाने संबंधी कार्यवाही की समीक्षा,. स्टेट रोड सेफ्टी फंड का प्रस्ताव, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संबंधी समीक्षा, प्रर्वतन कार्यवाही की समीक्षा, आवश्यक विषय स्कूलों ने रोड सेफ्टी क्लब का गठन, स्कुली बसों का नियमित निरीक्षण तथा स्कूलों के आस-पास सुगम यातायात की व्यवस्था आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, बैंक-कोषालय रहेंगे बंद

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


thumb

ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे : लख...

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किस...


thumb

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : विष्णु देव साय

नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, कृषि और समृद्धि की जीवनधारा हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने में प्रदेश की जीवनदायि...


thumb

कलेक्टर ने डौण्डी विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेक...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जिले में शिक्षा गुणवत्ता की सुधार सुनिश्चित कर परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु लगातार जिले के सभी व...


thumb

निःशुल्क डायलिसिस सेवा से गंभीर किडनी रोगियों को मिला जीवन का सहारा

गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित डायलिसिस जीवनरक्षक उपचार है। ऐसे में बार-बार डायलिसिस कराने की आवश्यकता और उपचार का खर्च कई परिवार...