भारतीय घरों में दूध सिर्फ ड्रिंक तक सीमित नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह ड्रिंक हमारे कल्चर का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध हर किसी के लिए लाभकारी नहीं हो सकता। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि दरअसल, परेशानी दूध के पोषक तत्वों में नहीं है दिक्कत तब होती है जब हमारा शरीर उसे पचा नहीं पाता है। तो चलिए डॉक्टर से जानते हैं दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और किन कंडीशन में आपको इसका सेवन नहीं करना है?
दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्निशयम, बिटामिन बी 12, जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। एक कप दूध में आपको सात से आठ ग्राम प्रोटीन और 275 ग्राम कैल्शियम मिल सकते है। दूध में मौजूद फास्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी 12 शाकाहरी लोगों के लिए फायदेमंद है। यानी यह पोषक तत्वों से भरपूर है लेकिन अगर आपका पेट इसे पचा नहीं पा रहा है तो इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक है। यानी दूध पोषक तत्वों से भरपूर होने के बाद हर बॉडी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए दूध का सेवन?
लैक्टोज इन्टॉलरेंस: मिल्क में लैक्टोज इन्टॉलरेंस नामक नेचुरल शुगर होता है। जब, आपका शरीर इसे नहीं पचा पता है तब इस वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, लूज़ मोशन जैसी समस्याएं होने लगती है।
एलर्जी: एलर्जी इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से होता है। दरअसल, दूध का मुख्य प्रोटीन केसिन और व्हे होते हैं। कुछ लोगों में इम्यून सिस्टम केसिन और व्हे को खतरनाक समझता है जिससे एलर्जी की समस्या जैसे त्वचा पर चकत्ते, सूजन, पेट दर्द, या उल्टी होने लगती है।
एसिडिटी और रिफ्लक्स: फूल क्रीम मिल्क कुछ लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। इस वजह से हेविनेस, बर्पिंग, एसिडिटी और रिफ्लक्स जैसी परेशानियां बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आपको इस तरह की परेशानी है तो रात में दूध का सेवन करने से बचें।
एक्ने की समस्या होने पर: हर एक्ने की परेशानी मिल्क की वजह से नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों में डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर एक्ने तेजी से आते हैं तो इसका ध्यान रखें।
लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, और जब इसे पानी के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो यह शरीर के लिए किसी "अमृत" से कम न...
बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते हैं लेकिन रोजाना खाई जाने वाली कुछ सब्जियों में भी इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसी ही एक सब्जी...
गीली मिट्टी की खुशबू , ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों के साथ सावन का महीना शुरु हो जाता है। सावन में लोग सोमवार का व्रत करते हैं और पूरे महीने भगवान...
छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...