पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की हत्या

Posted On:- 2026-08-19




इस्लामाबाद (वीएनएस)। पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महज 28 साल की आयशा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि वह अपने भाई-बहनों के साथ कार से जा रही थीं, तभी 2 अज्ञात बाइक सवारों ने चलती गाड़ी पर गोली चलाई। ऐसे में कार बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आयशा पाकिस्तान की लोकप्रिय टिक-टॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका असली नाम शम्सू बीबी बताया जा रहा है। वो पाकिस्तान के तक्षशिला शहर में रहती थीं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते थे और वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती थीं।

आयशा की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में गम का माहौल है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार के मुताबिक, आयशा की हत्या 2 लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। परिजनों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर दोनों ने आयशा को जान से मारने की धमकी दी थी।

हालांकि, पुलिस ने इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच थी। वहीं इस हादसे में आयशा की बहन असीमा भी घायल हो गई हैं।



Related News
thumb

भारतीय मूल की पिया डांडिया ने जीता डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक च...

भारतीय मूल की अमेरिकी और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेस क्षेत्र के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव जी...


thumb

चीन की ट्रेन ने 5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, बनाया नय...

चीन में एक प्रयोगात्मक मैग्लेव ट्रेन ने अपनी रफ्तार बढ़ाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।


thumb

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। 28 वर्षीय लेविट व्हाइट हा...


thumb

लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लालकिला पर हुए हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से आधिकारिक तौर पर ...


thumb

मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का सख्त रुख, वोटर ID पर आपातकालीन कदम ...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन को अनिवार्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सुर...