मुंबई (वीएनएस)। फिल्मी जगत से दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी साझा की। परिवार के मुताबिक, अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह नींद में हुआ था, हालांकि इसकी जानकारी प्रशंसकों को बाद में दी गई।
नींद में हुआ निधन
परिवार की ओर से साझा की गई पोस्ट में बताया गया कि अनन्या ने 15 जुलाई की सुबह नींद में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने लिखा कि यह खबर साझा करना उनके लिए बेहद मुश्किल है।
22 अक्टूबर 1998 को मुंबई में जन्मीं अनन्या राज ने हिंदी और रीजनल सिनेमा, दोनों में काम किया है। उन्होंने 2016 में बॉलीवुड फ़िल्म '7 आवर्स टू गो' (7 Hours to Go) से लाइट्स, कैमरा और एक्शन की दुनिया में कदम रखा। हिंदी सिनेमा के अलावा, वह तेलुगु फ़िल्म 'थग्गेदे ले' (Thaggede Le) और तीन भाषाओं वाले प्रोजेक्ट 'मद्रासी गैंग' (Madrasi Gang) जैसी रीजनल फ़िल्मों का भी हिस्सा रहीं। अनन्या टी-सीरीज़, ज़ी म्यूज़िक और टाइम्स म्यूज़िक द्वारा पेश किए गए म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आईं।
लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं
परिवार के अनुसार, अनन्या एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रही थीं। उन्होंने इन चुनौतियों का मजबूती से सामना किया और परिवार के मुताबिक उनका हौसला आखिरी समय तक कायम रहा।
परिवार ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनन्या की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही इस कठिन समय में परिवार की निजता और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है।
क्रांति प्रकाश झा, जिन्होंने रक्तांचल सीरीज़ में विजय सिंह के अपने रोल से दर्शकों का दिल जीता है, फ़्रैंचाइज़ी की सफलता पर बात करते हैं
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।
इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली' भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, ...
वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइ...
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू म...