रानी मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

Posted On:- 2026-08-14




मुंबई (वीएनएस)। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया है। ये उपलब्धि उनके 3 दशक लंबे और सफल करियर में एक नया मील का पत्थर है। भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ने वाली रानी मुखर्जी ने अपनी दमदार अदाकारी के जरिए हिंदी सिनेमा की कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

इस महोत्सव में रानी को उत्कृष्ट अभिनय के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार भारत और वैश्विक स्तर पर दर्शकों के दिलों को छूने वाली उनकी प्रभावशाली भूमिकाओं का सम्मान करता है। ये उपलब्धि भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और हिंदी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने की क्षमता को दर्शाती है। इस खास मौके पर सम्मान लेने पहुंचीं रानी ने वहां अपने शानदार करियर की इस नई उपलब्धि का जश्न मनाया।

अपने अभिनय सफर के दौरान रानी ने कई तरह के अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने अक्सर सामाजिक मानदंडों को चुनौती दी है और मुश्किल हालात में निडरता की मिसाल पेश की है। रानी की शानदार फिल्मों की सूची में 'ब्लैक', 'हम तुम', 'युवा', 'बंटी और बबली', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'हिचकी', 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी और 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी प्रमुख फिल्में शामिल हैं। इनमें से हर फिल्म बतौर अभिनेत्री उनकी बहुमुखी प्रतिभा और भावनात्मक गहराई को बखूबी दर्शाती है।

इस सम्मान पर आभार व्यक्त कर रानी बोलीं, जब मैंने एक छोटी सी लड़की के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में कदम रखा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरी फिल्में और मेरे निभाए किरदार मुझे सात समुद्र पार ले जाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों से मिले प्यार और स्नेह की सराहना की। साथ ही रानी ने इस बात पर जोर दिया कि सिनेमा में सांस्कृतिक सीमाओं को पार करने की एक अद्भुत शक्ति होती है।

रानी ने कहा, सिनेमा से दुनियाभर के लोगों का मनोरंजन करना ही इस पेशे का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने संस्कृतियों को जोड़ने में कहानियों के महत्व पर जोर दिया। रानी ने कहा, हम कैमरे के सामने अभिनय करते हैं, लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब वो अभिनय किसी के दिल को छू जाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके हर किरदार ने उन्हें बतौर इंसान और अभिनेत्री बदला है और दर्शकों के साथ गहरा रिश्ता बनाया है।

IFFM में मिला सम्मान न केवल रानी की व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाता है, बल्कि भारतीय सिनेमा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाता है। उनका काम प्रेम, साहस और उम्मीद जैसे सार्वभौमिक विषयों को उजागर करते हुए दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ता है। 13 से 23 अगस्त तक आयोजित IFFM का 2026 संस्करण, भारतीय फिल्मों, कलाकारों और निर्माताओं की विविधता को प्रदर्शित करने और सिनेमा के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।



Related News

thumb

लोगों ने विजय सिंह को याद किया: क्रांति प्रकाश झा

क्रांति प्रकाश झा, जिन्होंने रक्तांचल सीरीज़ में विजय सिंह के अपने रोल से दर्शकों का दिल जीता है, फ़्रैंचाइज़ी की सफलता पर बात करते हैं


thumb

बिना ऑडिशन दिए ही वंशिका को मिल गई ‘वाइब’! कुणाल खेमू ने खोला कास्ट...

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।


thumb

विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ का टीजर 9 सितंबर को होगा रिलीज़

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली' भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, ...


thumb

कुणाल खेमू की वाइब का स्वैग से भरपूर हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक 'ऐसी मे...

वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइ...


thumb

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली दम!

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू म...