नई दिल्ली (वीएनएस)। लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिनों के आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अफ्रीका के साथ रिश्तों को मजबूत करने के दिशा में इसे सकारात्मक कदम बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत। उनका दौरा भारत और लाइबेरिया के बीच गहरे और करीबी रिश्तों को और सुदृढ़ करने का अवसर देता है। एमईए के मुताबिक, वह दो दिन के भारत दौरे पर हैं और गुरुवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी।
मंगलवार को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आईबीसीए से वित्तपोषित पीयर-लर्निंग प्रोग्राम के लिए भारत आए लाइबेरिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और ग्लोबल साउथ पार्टनरशिप के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई। इस तरह न्यांती का दौरा एलेन ए अट्टोह-रेह के नेतृत्व में लाइबेरियाई प्रतिनिधिमंडल के दौरे से मेल खाता है, जो यूएन विमेन के सहयोग से आयोजित साउथ-साउथ पीयर लर्निंग मिशन के हिस्से के रूप में 10 से 15 अगस्त तक भारत में है।
15 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल में लाइबेरिया की सीनेट, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह मिशन "विमेन लेजिस्लेटर्स इन लाइबेरिया: प्रमोटिंग वॉइस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, लीडरशिप एंड जेंडर-रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस" ( लाइबेरिया की महिला विधि निर्माता: सतत विकास, नेतृत्व, समान भागीदारी और आवाज मुखर करने में सहायक ) प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है। यह पहल यूएन विमेन लाइबेरिया द्वारा लाइबेरिया के 'विमेंस लेजिस्लेटिव कॉकस (समूह)' के सहयोग से लागू की गई है और इसे आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) की सरकारों द्वारा आईबीएसए फंड के जरिए मदद पहुंचाई गई है।
पीएमओ अर्काइव पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत-लाइबेरिया व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। वैश्विक दक्षिण की साझेदारी के तहत लाइबेरिया के विकास और क्षमता निर्माण में भारत लगातार मदद कर रहा है।
लाइबेरिया स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) जैसे संगठनों से जुड़कर आपसी सहयोग बढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, योगी सरकार महिलाओं को साधने के लिए 'बिहार मॉडल' पर ₹50,000 की वित्तीय सहायता योजना पर विचार क...
बेंच ने पूछा कि क्या आप कोर्ट को हल्के में ले रहे हैं?' साथ ही, यह आरोप भी लगाया कि फ़ूड मैन्युफ़ैक्चरर्स का दबाव रेगुलेटर के रवैये पर असर डाल रहा ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में कृपाण हमले में घायल हुए शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का हालचाल जाना। निहंग के व...
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की है जिसका उद्देश्य धार्मिक आधार पर विभेद को समाप्त कर विधिक समानता...
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए मोदी सरकार की तीखी आलोचना की, आरोप लगाया कि यह छात्रों की अभिव्यक्ति क...
ऑडिट में पाया गया कि ज़्यादातर मामलों में स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर दिखाए गए खाली ICU बेड की संख्या असल उपलब्धता से मेल खाती थी। हालांकि...