कलेक्टर ने ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का किया विमोचन

Posted On:- 2026-08-11




बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका के तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विशेषांक का अवलोकन करते हुए इसके प्रकाशन के लिए प्रधान संपादक  दीपक यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष एवं सराहनीय पहल बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और जिले के इतिहास को सामने लाने वाले ऐसे प्रयास समाज और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश कुमार ठाकुर, दर्शन बालोद के सलाहकार संपादक एवं इतिहासकार  अरमान अश्क, जिला संवाददाता  संतोष कुमार साहू,  यशस्वी कटझरे,  सूर्यकांत साहू,  कुलेश्वर आसनिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ‘दर्शन बालोद’ के इस विशेषांक में बालोद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, योगदान और प्रेरणादायी कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। स्थानीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को संकलित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। ‘दर्शन बालोद’ का यह तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ स्वतंत्रता संग्राम की स्थानीय विरासत को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता देने वाला विशेष अंक बनकर सामने आया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को प्रधान संपादक  दीपक यादव ने पौधा भेंट किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे प्रेरणादायी पहल बताया। प्रधान संपादक  दीपक यादव ने कहा कि पौधारोपण को जनअभियान बनाने के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील भी की।



Related News
thumb

कांकेर में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, डिप्टी सीएम साव हुए श...

उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


thumb

नवा रायपुर में सजेगी लोक-संस्कृति की महफिल

छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व 'हरेली' के पावन अवसर पर नवा रायपुर में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर इंद्रावती भवन में अवनीश शरण करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संबंधी परिपत्र ज...


thumb

छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोग...

छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है


thumb

समयोपदेश वर्षायोग: दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे आचार्य आगम सागर ...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में आयोजित दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत 11 अगस्त मंगलवार को