टाइफून नंबर 15 को लेकर जापान में हाई अलर्ट

Posted On:- 2026-08-10




जापान (वीएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने खराब होते मौसम को लेकर आमजन को आगाह करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। पीएम तकाइची ने टाइफून नंबर 15 के चलते भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और तेज हवाओं की आशंका के बीच लोगों से समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा है। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया क‍ि टाइफून नंबर 15 इस समय जापान के पूर्वी हिस्से के समुद्र में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

आशंका है कि यह कल, यानी 11 तारीख को, दक्षिणी तोहोकू और उत्तरी कांटो क्षेत्रों के काफी करीब पहुंच सकता है और संभव है कि तट से भी टकराए। पीएम तकाइची ने कहा क‍ि सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में स्थापित 'सूचना समन्वय कक्ष' के माध्यम से लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी जानकारियां जुटा रही है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कदम पूरी तैयारी के साथ उठाए जाएंगे।
तकाइची ने कहा क‍ि तोहोकू क्षेत्र के प्रशांत महासागर वाले हिस्से में 11 तारीख की देर सुबह से लेकर देर रात तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए भूस्खलन जैसी घटनाओं को लेकर बेहद सावधान रहें। साथ ही निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर बढ़ने और उनके उफान पर आने के खतरे पर भी नजर रखें।
इसके अलावा, 11 तारीख को सुबह से शाम तक तेज हवाओं के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचने और यातायात बाधित होने की आशंका है। समुद्री इलाकों में देर सुबह से देर रात तक ऊंची लहरों और समुद्री उफान के कारण जहाजों तथा तटीय सुविधाओं को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।
प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि कांटो-कोशिन क्षेत्र में भी 11 तारीख को लगभग दोपहर से देर रात तक ऊंची लहरों, निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर बढ़ने या उनके उफान पर आने का खतरा बना रह सकता है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।



Related News
thumb

अगर अमेरिका भरोसा बनाए तो ईरान शांति का रास्ता अपनाएगा: पेजेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन समझौते (एमओयू) के तहत शांति के रास्ते पर चलता...


thumb

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे संवाद

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह कूटनीतिक बैठकों को लेकर खुद के बनाए नियमों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि इन नियमों को तोड़ते हुए पीए...


thumb

ईरान अमेरिका से बातचीत के पक्ष में, लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे: पेजेश...

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने के देश के वादे को फिर से दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने इस ब...


thumb

स्ट्रेट होरमुज विवादः समझौते के बेहद करीब ईरान, अमेरिका और ओमान!

मध्य पूर्व में पिछले पांच महीनों से जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। ईरान ने दावा तेहरान।किया है कि वह ओमान के मध्य...


thumb

ट्रंप प्रशासन का दावा: 30 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी निर्वासित

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने अपनी सख्त आव्रजन नीति को लेकर बड़ा दावा किया है।