सारंगढ़ –बिलाईगढ़,(वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिए निर्देश व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में शनिवार को सारंगढ़ ब्लाक में संयुक्त निरीक्षण (राजस्व एवं पुलिस विभाग) की उपस्थिति में औषधि निरीक्षक टीम द्वारा कुल 06 औषधि प्रतिष्ठानों का निरिक्षण किया गया एवं सघन जांच किया गया। इस दौरान स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की क्रय विक्रय से सम्बंधित दस्तावेज अभिलेख एवं रजिस्टर की सघन जांच की गयी। जांच में 03 औषधि प्रतिष्ठानों में क्रय विक्रय में अनियमितता पाए जाने के कारण औषधि एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। दवाई दुकानों की जांच के दौरान चिकित्सक की पर्ची के बगैर स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियां न बेचने के सख्त निर्देश भी मेडिकल संचालकों को दिए गए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु भी निर्देश दिया गया।अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरा संचालित पाया गया एवं शेष दुकाने जिनमे सीसीटीवी कैमरा नहीं है उनके संचालकों को कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यवाही में तहसीलदार एन के सिन्हा, औषधि निरीक्षक संतोषी राज, सविता रानी एवं कौशल साहू तथा पुलिस आरक्षक शकुन्तला जायसवाल शामिल थी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजनांदगांव के तत्वावधान म...
कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 एवं 7 अग...
आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों क...
कलेक्टर अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षे...