आरक्षण में क्रीमी लेयर की बात करना सामाजिक न्याय के खिलाफ : मायावती

Posted On:- 2026-08-09




लखनऊ (वीएनएस)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर आरएसएस प्रमुख के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित ही नहीं, बल्कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मानवतावादी संविधान के पवित्र उद्देश्यों के विरुद्ध है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, देश में 'बहुजन समाज' में से खासकर एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण 'सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति' अर्थात् हमेशा से इनके आत्म-सम्मान की जिंदगी से जुड़ा अति-महत्वपूर्ण व अत्यंत संवेदनशील मामला है। जाति के आधार पर सदियों से यहां तोड़े, सताए व पछाड़े गए एससी व एसटी समाज के लिए तो यह अत्यंत जरूरी मामला भी विशेषकर तब बन जाता है जब जातिवादी द्वेष, शोषण, प्रताड़ना, अन्याय-अत्याचार कम होने का नाम ना ले। मायावती ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,  इसीलिए इसमें क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित ही नहीं, बल्कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मानवतावादी संविधान के पवित्र उद्देश्यों के भी विरुद्ध है। किसी को भी इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए, बल्कि सभी को देश व जनहित के मद्देनजर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ इस पर अमल भी जरूर करना चाहिए।
उन्होंने लिखा कि इस बारे में आरएसएस प्रमुख का हाल में फिर से यह कहना कि 'आरक्षण का जानबूझकर राजनीतिकरण किया गया है, जिससे समाज में कड़वाहट भरी है और आरक्षण के लाभार्तियों को स्वेच्छा से इसका लाभ छोड़ देना चाहिए', वास्तव में यह इनकी ऐसी जातिवादी सोच है जिससे संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति तो हो सकती है, किंतु इससे संवैधानिक उद्देश्यों की अवहेलना होती है, क्योंकि आरक्षण मूलतः सदियों से जातिवादी व्यवस्था के शिकार करोड़ों शोषित-पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत लोगों को मानवीय आधार पर समता व समानता का संवैधानिक व कानूनी अधिकार देना है, जिसे आर्थिक उन्नति से कतई भी नहीं आंका जा सकता है। 



Related News
thumb

नीट विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान बोले, मेरे लिए ...

नीट पेपर लीक विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए...


thumb

लाठी-बंदूक से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल, रांची में चल रहे छात्र आं...

रांची में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को पूरी पारद...


thumb

बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश-लैंड हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, सुरक्षित बचे ...

पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर निकल गया। इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और विमान को मामूली नु...


thumb

ममता बनर्जी के काफिले पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC ...

पश्चिम बंगाल के बिजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव और चप्पल फेंकने की घटना हुई, जिसे ममता ने बीजेपी...


thumb

झारखंंड छात्र आंदोलन: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10...

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली पर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने सीबीआई जांच की मांग खारिज कर सीआईडी और ईडी से जांच कर...