2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी शर्त के लागू करें : राहुल गांधी

Posted On:- 2026-08-08




नई दिल्ली (वीएनएस)। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच 'एक्स' पर बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। यह विवाद राहुल गांधी के महिलाओं पर दिए बयान के बाद शुरू हुआ। राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद शनिवार को किरेन रिजिजू ने उनके वीडियो को रिपोस्ट करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के नजरिए में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

यह कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक संदेश लगता है। राहुल गांधी के दिल में महिलाओं को लेकर बदलाव दिख रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी। रिजिजू के पोस्ट पर राहुल गांधी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा,  किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? 2023 का कानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के। दरअसल, वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था, मैं सोच रहा था कि भारत की महिलाओं की ऊर्जा फंसी हुई है, उसे व्यक्त करने की इजाजत नहीं है, कल्पना करने की आजादी नहीं है। मेरे लिए कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को व्यक्त न कर सकें।
उन्होंने कहा था कि महिलाओं की आवाज दबने से देश की तरक्की पर असर पड़ता है। मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा यही है कि लोग समझें कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और पिछड़ा है।



Related News
thumb

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति

भाजपा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताया है। सांसद ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर 'एक्स' पर शेयर ...


thumb

जो सीखेगा वही जीतेगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों को संबोधित किया।


thumb

जंतर-मंतर कनेक्शन बताने वाले अमृतसर पुलिस चीफ का तबादला, आप पर बीजे...

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल और जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों के कथित संबंधों पर उनके दावों के तुरंत ब...


thumb

जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा उसमें कोई सपा का गुंडाःयोगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनसेवा पर जोर देते हुए अम्बेडकरनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ₹59,000 ...


thumb

मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में होगा कुछ होगा बड़ा, कांग्रेस ने अपन...

कांग्रेस ने 10, 11 और 12 अगस्त को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर संसद में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की है, क्योंकि FCRA संशोधन और परिसीमन से ज...