अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया की जांच, उपचार और जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम के नेतृत्व में विकासखण्ड उदयपुर के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मलेरिया एवं अन्य बिमारियों की जांच की जा रही है। गुरुवार को जिला स्तरीय व विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दल के द्वारा ग्राम खर्रानगर, मतरिंगा, मूसरडाड़ एवं मोकना पहाड़ में शिविर लगाकर एवं आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर कुल 75 व्यक्तियों का मलेरिया जांच किया गया, जिसमें कोई भी मलेरिया के मरीज नहीं मिले।
इस दौरान लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आस-पास पानी जमा न होने देने, फुल अस्तीन के कपडें पहनने, शाम के समय नीम की पत्ती का धुआं करने तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल मितानिन व स्वास्थ्य संस्था में सम्पर्क करने कहा गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के सेक्टर केदमा के सीमावर्ती क्षेत्र कोरबा एवं रायगढ़ से भी मलेरिया प्रकरण नोटिफाई किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सजग होकर लगातार वेक्टर जनित रोगों मलेरिया एवं डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ...
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 10 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 63 ...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर...
जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त 2026 को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्र...
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...