FSSAI की बड़ी कार्रवाई : PIE फूड्स के मोंक फ्रूट स्वीटनर की बिक्री पर रोक

Posted On:- 2026-08-07




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मोंक फ्रूट आधारित स्वीटनर बेचने वाली कंपनी PIE Foods के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके Monk Fruit Extract Sweetener और Monk Fruit Sweetener Drops की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। खाद्य नियामक ने कंपनी पर लाइसेंसिंग, लेबलिंग और विज्ञापन नियमों के कई गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया है।

एफएसएसएआई के अनुसार जांच में पाया गया कि कंपनी अपने एफएसएसएआई लाइसेंस में वैध रीलेबलर अनुमोदन के बिना इन उत्पादों का विपणन कर रही थी। इसके अलावा कंपनी आवश्यक ई-कॉमर्स व्यवसाय स्वीकृति के बिना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उत्पाद बेच रही थी।

लेबल और विज्ञापनों में भी मिली अनियमितताएं
नियामक ने बताया कि उत्पादों के लेबल पर अनिवार्य घोषणाएं नहीं थीं। वहीं, "100% Monk Fruit Extract" और "Natural Ingredients" जैसे दावे किए गए थे। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर "Doctor Recommended" का दावा भी प्रदर्शित किया गया, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग एवं प्रदर्शन) विनियम, 2020 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन है।

वैध लाइसेंस मिलने तक बिक्री पर रोक
एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्देश दिया है कि कंपनी आवश्यक अनुमोदनों के साथ वैध केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त करने तक इन दोनों उत्पादों की बिक्री बंद रखे। साथ ही, बिक्री दोबारा शुरू करने से पहले Monk Fruit Extract के उपयोग के लिए आवश्यक नियामकीय मंजूरी लेना भी अनिवार्य होगा, क्योंकि वर्तमान नियमों के तहत इसे गैर-निर्दिष्ट खाद्य सामग्री माना जाता है।

उपभोक्ता सुरक्षा पर FSSAI का फोकस
एफएसएसएआई ने कहा कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खाद्य कारोबारियों द्वारा लाइसेंसिंग, लेबलिंग, विज्ञापन तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराने के उद्देश्य से की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एफएसएसएआई ने Switz Foods Private Limited का खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित किया था, जहां निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए गए थे।



Related News
thumb

जंतर-मंतर कनेक्शन बताने वाले अमृतसर पुलिस चीफ का तबादला, आप पर बीजे...

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल और जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों के कथित संबंधों पर उनके दावों के तुरंत ब...


thumb

जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा उसमें कोई सपा का गुंडाःयोगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनसेवा पर जोर देते हुए अम्बेडकरनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ₹59,000 ...


thumb

मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में होगा कुछ होगा बड़ा, कांग्रेस ने अपन...

कांग्रेस ने 10, 11 और 12 अगस्त को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर संसद में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की है, क्योंकि FCRA संशोधन और परिसीमन से ज...


thumb

FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने स्...

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने एफसीआरए पर की गई टिप्पणियों को देखा है, लेकिन भारत से जुड़े विधायी विषय पूरी तरह देश के आंतरिक मामले हैं।


thumb

भागवत ने जीडीपी का छह प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने का किया समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी निवेश बढ़ाने की पुरज़ोर वकालत करते हुए कहा कि शिक्षा पर व्यय किया गया धन खर्च न...


thumb

प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का रास्ता साफ

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।