दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर बच्चों ने लिया सद्गुणों के विकास का संकल्प

Posted On:- 2026-08-03




21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप आगामी 10 अगस्त से

रायपुर (वीएनएस)। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा, और जीवन में सद्गुणों के विकास का संकल्प लिया। 

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जीवन में मित्रता गुरुदेव से करना श्रेष्ठ है, सैकड़ों बच्चों ने भी दादागुरुदेव से फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर जीवन में सत्य, करुणा, दया, सदाचार गुणों के विकास की प्रार्थना की। जैसे दादागुरुदेव ने उच्च संयम जीवन जिया था, दूसरों की भलाई के अनेक कार्य किये वैसे ही सांसारिक जीवन में हमारे उत्कृष्ट चरित्र का निर्माण होना चाहिए। 

इस अवसर पर बच्चों ने एकदूसरे को भी फ़्रेंडशिप सूत्र बांधकर सदैव आपस में भाईचारे से रहने का वादा किया। ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 10 से 30 अगस्त तक होगा । प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति होगी।



Related News
thumb

रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 600 से ज्यादा किरायेदा...

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों पर नजर रखने के उद्देश्य से थाना सिलतरा क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान च...


thumb

खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

अब तक जिस दुनिया को नन्हीं जीविका सिर्फ देखती थी, अब उसे वह सुन भी सकेगी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की इस


thumb

2024 बैच के 5 परिवीक्षाधीन IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना

राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण अवधि के तहत नई अस्थायी पदस्थ...


thumb

महाखुलासा पार्ट 2 : क्रेशर प्लांट अवैध तो बारूद किसकी अनुमति से फूटा?

BRO (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) की सड़क परियोजना की आड़ में कथित अवैध खनन और क्रेशर संचालन का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।


thumb

बूढ़ा महादेव मंदिर से विजय शर्मा ने किया 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्...

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ ...