कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती

Posted On:- 2026-08-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा कम कर दी। यह नई कीमतें शनिवार (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये कम की गई है। सूत्रों ने बताया कि कीमत में बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये होगी।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल LPG की कीमतों में कटौती की गई है। पिछले महीने दिल्ली में इसकी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई थी। 1 जुलाई से लागू हुए इस बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत घटकर 2,930 रुपये हो गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की है।



Related News
thumb

जंतर-मंतर कनेक्शन बताने वाले अमृतसर पुलिस चीफ का तबादला, आप पर बीजे...

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल और जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों के कथित संबंधों पर उनके दावों के तुरंत ब...


thumb

जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा उसमें कोई सपा का गुंडाःयोगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनसेवा पर जोर देते हुए अम्बेडकरनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ₹59,000 ...


thumb

मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में होगा कुछ होगा बड़ा, कांग्रेस ने अपन...

कांग्रेस ने 10, 11 और 12 अगस्त को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर संसद में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की है, क्योंकि FCRA संशोधन और परिसीमन से ज...


thumb

FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने स्...

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने एफसीआरए पर की गई टिप्पणियों को देखा है, लेकिन भारत से जुड़े विधायी विषय पूरी तरह देश के आंतरिक मामले हैं।


thumb

भागवत ने जीडीपी का छह प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने का किया समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी निवेश बढ़ाने की पुरज़ोर वकालत करते हुए कहा कि शिक्षा पर व्यय किया गया धन खर्च न...


thumb

प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का रास्ता साफ

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।