79 वर्ष की हुईं जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज

Posted On:- 2026-07-31




मुंबई (वीएनएस)। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज आज 79 वर्ष की हो गईं। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा। अपने शुरुआती दौर में उन्होंने कई स्टंट फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके नायक दारा सिंह हुआ करते थे। इन फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म मेरे सनम मुमताज के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। फिल्म का गीत 'ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा, न घबराइए' उस दौर में बेहद लोकप्रिय हुआ।

वर्ष 1967 में प्रदर्शित पत्थर के सनम ने भी उनके करियर को नई ऊंचाई दी। मनोज कुमार और वहीदा रहमान अभिनीत इस फिल्म में मुमताज ने सह-नायिका की भूमिका निभाई थी। इसी वर्ष रिलीज हुई राम और श्याम उनकी पहली बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई, जिसने उन्हें मुख्य अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया।

निर्माता-निर्देशक राज खोसला की फिल्म दो रास्ते मुमताज के करियर का अहम पड़ाव साबित हुई। बेहतरीन गीत-संगीत और सशक्त अभिनय से सजी इस फिल्म की सफलता ने न केवल मुमताज बल्कि अभिनेता राजेश खन्ना को भी सुपरस्टार के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 1974 में उद्योगपति मयूर माधवानी से विवाह के बाद मुमताज ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 1977 में प्रदर्शित आईना उनके पहले फिल्मी दौर की अंतिम फिल्म साबित हुई। इसके बाद लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद उन्होंने वर्ष 1989 में फिल्म आंधियां से वापसी की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।

मुमताज की जोड़ी विशेष रूप से राजेश खन्ना के साथ काफी लोकप्रिय रही। अपने लगभग दो दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में अभिनय किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि वह इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके अभिनय और फिल्मों को आज भी दर्शक याद करते हैं।



Related News
thumb

'रिजेक्शन से डरना नहीं, उससे सीखना चाहिए', क्रांति प्रकाश झा ने साझ...

रक्तांचल फेम क्रांति प्रकाश झा ने उन संघर्षों के बारे में बताया जिन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके सफ़र को बनाया, उन्होंने बताया कि रिजेक्शन


thumb

क्यों 'धुरंधर' के लिए परफेक्ट थे रणवीर? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह

रणवीर सिंह ने धुरंधर में हमजा का किरदार निभाकर इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित परफॉर्मेंस में से एक दी है। इस किरदार ने सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं ज...


thumb

दक्षिण सिनेमा की पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 88 साल थी और उन्होंने गुरुवार (30 जुलाई) को बेंगलुरु में अ...


thumb

शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत ने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया ...

रामायणम् का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है, दर्शक इसके शानदार विज़ुअल्स से लेकर शानदार कास्ट तक हर चीज़ पर चर्चा कर रहे हैं। सबसे बड़े सरप्राइज़ म...


thumb

'प्रीतम एंड पेड्रो' को लेकर बड़ी खबर, कोरियन रीमेक पर शुरू हुई चर्चा

साइबर क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मेल दिखाने वाली प्रीतम एंड पेड्रो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।