सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील ने आज ग्राम पंचायत बसदेई स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया तथा अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
कलेक्टर ने एक छात्रा से अंग्रेजी की पुस्तक का पाठ करने और उसका हिंदी में अनुवाद बताने को कहा। छात्रा ने आत्मविश्वास के साथ पुस्तक का पाठ करते हुए उसका सहज अनुवाद प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने उसकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति एवं शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न राज्यों से अध्ययन हेतु आए विद्यार्थियों से भी आत्मीय चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थी अपनी समस्या सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
इस अवसर पर कलेक्टर ने असम की एक छात्रा से उसकी मातृभाषा में गीत प्रस्तुत करने कहा। छात्रा द्वारा मधुर गीत की प्रस्तुति पर उन्होंने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर रेना जमील ने स्वास्थ्य जांच कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, निर्माणाधीन भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास तथा मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिले के निवासियों को शासकीय दस्तावेजों और पहचान पत्र से जुड़ी सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय महासमुंद में ग्राउंड...
शासन द्वारा जारी खेल कैलेंडर के परिपालन में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्य...
किसी के लिए अयोध्या केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और प्रभु श्रीराम से जुड़ी भावनाओं का केंद्र है।
12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक धमतरी के अग्रसेन भवन, सिहावा चौक में हुआ।
विगत दिवस जिले के कुआकोंडा विकासखंड में नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत कुआकों...
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के अवसर पर एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला स्तरीय अंतरिक्ष आउटरीच कार्यक्रम...