जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य कर रहे विभिन्न एजेंसियों के ठेकेदार उपस्थित रहे। कलेक्टर व्यास ने कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण को भी समान रूप से प्राथमिकता देना है, ताकि भविष्य में जल स्रोतों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस योजना की वास्तविक सफलता केवल निर्माण कार्य पूरा होने या भुगतान होने से नहीं, बल्कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने से मानी जाएगी। यदि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता, तो योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। इसलिए सभी एजेंसियां गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां नियमित जलापूर्ति भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जल संरक्षण को भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पेयजल बोरवेल के साथ रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण अनिवार्य रूप से करें, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके, भू-जल स्तर में सुधार आए तथा भविष्य में पेयजल स्रोतों की स्थिरता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...