जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जाना है। योजना के तहत हितग्राहियों को 31 योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए सर्वेक्षण कार्य के माध्यम से छूटे हुए हितग्राहियों का चिन्हांकन करके योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू,सभी एसडीएम , जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि सुघ्घर अभियान के तहत हितग्राहियों को जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड,जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन,जननी सुरक्षा योजना,आय जाति निवास प्रमाण पत्र,विवाह प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना , आधार कार्ड, कौशल विकास योजना से युवाओं का प्रशिक्षण,श्रम कार्ड, आदि अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मंगल भवन, सामुदायिक भवन,सीसी रोड, सांस्कृतिक भवन,खेल मैदान,मिनी स्टेडियम,आदि प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...